Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज, गांधी-हेडगेवार मुलाकात पर उठेगा पर्दा

टीजर की सबसे बड़ी खासियत साल 1934 में महात्मा गांधी और केशव बलिराम हेडगेवार के बीच हुई कथित मुलाकात को केंद्र में रखना है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि उस ऐतिहासिक मुलाकात में आखिर क्या बातचीत हुई थी। इस विषय को बेहद ड्रामेटिक और बेबाक अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है।

14 Apr 2026

'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज, गांधी-हेडगेवार मुलाकात पर उठेगा पर्दा

संजय दत्त अभिनीत फिल्म आखिरी सवाल का नया टीजर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म की झलक से साफ है कि यह भारत के अतीत के उन पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन पर अब तक कम चर्चा हुई है। खासकर टीजर में उठाए गए सवाल और उसका प्रस्तुतिकरण इसे 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर रहा है।

टीजर की सबसे बड़ी खासियत साल 1934 में महात्मा गांधी और केशव बलिराम हेडगेवार के बीच हुई कथित मुलाकात को केंद्र में रखना है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि उस ऐतिहासिक मुलाकात में आखिर क्या बातचीत हुई थी। इस विषय को बेहद ड्रामेटिक और बेबाक अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है। साथ ही, फिल्म आरएसएस से जुड़े विवादों और इतिहास के अनछुए पहलुओं को भी छूती नजर आती है।

निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जबकि इसे निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। म्यूजिक मोंटी शर्मा का है और गीत कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

फिल्म आखिरी सवाल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि यह रिलीज के बाद एक गंभीर बहस को जन्म दे सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज, गांधी-हेडगेवार मुलाकात पर उठेगा
टीजर की सबसे बड़ी खासियत साल 1934 में महात्मा गांधी और केशव बलिराम हेडगेवार के बीच हुई कथित मुलाकात को केंद्र में रखना है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि उस ऐतिहासिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News